आदिवासी प्रकृति के सबसे बड़े सेवक

अनगड़ा में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

अनगड़ा.

अनगड़ा में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जिप सदस्य अनुराधा मुंडा ने कहा कि आदिवासी प्रकृति के संरक्षक व पुजारी हैं. बिरसा मुंडा ने पूरे देश में स्वतंत्रता की नयी अलख जगायी थी. मौके पर भारत मुंडा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, रामसाय मुंडा, सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा, मधुसूदन मुंडा, सोहन पाहन, श्याम पाहन, अर्जुन पाहन, रतिलाल मुंडा, सीताराम मुंडा, झल्लू मुंडा, लक्की मुंडा सहित अन्य एवं उपस्थित थे. इधर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल आदिवासियों के सच्चे योद्धा थे, बल्कि वे एक ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ आवाज उठायी. मौके पर मुखिया सीमा देवी, रजाक अंसारी, योगेंद्र बेदिया, सरिता देवी, जोन तिग्गा, आशीष मुंडा, छोटेलाल महतो, संजय नायक, सुनिता देवी, शफीक अंसारी, साकिर अंसारी, बिहारी मुंडा, सुखराम उरांव, सोहन करमाली सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >