चिनाटांड़ में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला, 30 घर अंधेरे में

खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के चिनाटांड़ में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से क्षेत्र के 30 घरों में अंधेरा हो गया है.

मैक्लुस्कीगंज. खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के चिनाटांड़ में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से क्षेत्र के 30 घरों में अंधेरा हो गया है. जानकारी देते हुए ग्रामीण रमेश गंझू व महेंद्र गंझू ने बताया कि सोमवार को लगभग ढाई बजे अचानक जोरदार आवाज हुई, आसपास के लोग धमाके से डर गये थे. थोड़ी देर बाद बाहर निकलकर देखा तो ट्रांसफॉर्मर और उपकरण जल रहे हैं. तत्काल इसकी सूचना बिजली कर्मियों को दी गयी. ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से लगभग 30 घर अंधेरे में हैं. बढ़ती गर्मी को देखते हुए छात्रों सहित बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं के समक्ष परेशानी बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले चिनाटांड़ के इसी टोले का एक और 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था, जिसे आज तक नहीं बनाया जा सका है. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से पहल करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >