पर्यटकों व पिकनिक मनानेवाले उमड़े

मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों व पिकनिक मनाने वालों ने नववर्ष 2026 का स्वागत धूमधाम से किया.

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों व पिकनिक मनाने वालों ने नववर्ष 2026 का स्वागत धूमधाम से किया. क्षेत्र के दुल्ली स्थित आपसी सौहार्द का प्रतीक सर्वधर्म स्थल, चटी नदी, वॉच टॉवर, दामोदर नदी, गुलमोहर, गॉर्डन गेस्ट हाउस, गेटवे ग्रीन, राजा बंग्लो, राणा कंट्री कॉटेज बंग्ला, जागृति विहारा, नक्टा पहाड़, कंचेनजंगा, मून लाइट परिसर सहित पूरे मैक्लुस्कीगंज में नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनानेवालों की भीड़ देखी गयी. पिकनिक स्पॉटों व कंचेनजंगा रेस्टोरेंट परिसर में 31 दिसंबर की रात डीजे डांस का आयोजन किया गया. युवा फिल्मी धुन पर नाचते नजर आये. वहीं गुरुवार को कई लोगों ने नववर्ष पर दिन की शुरुआत मंदिरों, गिरजाघरों आदि देवालयों पर पूजा-अर्चना व प्रार्थना कर की. उधर मैक्लुस्कीगंज पुलिस पिकनिक स्पॉटों पर पिकनिक मनाने वालों व पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा व सहायता के लिए तैनात थी. इस दौरान डेगाडेगी नदी तट पर मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने पर्यटकों का स्वागत नये वर्ष की शुरुआत शुभकामनाओं के साथ किया.

फ़ोटो 2 – डेगाडेगी नदी पर पिकनिक के दौरान मस्ती करते युवा व अन्य.

फ़ोटो 3 – मस्ती करते बच्चे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >