आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, शहर का कई हिस्सा अंधेरे में डूबा

तेज आंधी-पानी से सोमवार को राजधानी और इसके अासपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गयी. हाल तक मौसम खराब होने पर भी जीरो पावर कट का दावा करने वाली रांची सर्किल एक तरह से असहाय दिखी.

रांची : तेज आंधी-पानी से सोमवार को राजधानी और इसके अासपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गयी. हाल तक मौसम खराब होने पर भी जीरो पावर कट का दावा करने वाली रांची सर्किल एक तरह से असहाय दिखी. कई जगह दिन के वक्त गयी बिजली रात दस बजे तक भी सामान्य नहीं हो सकी. देर रात तक जिन इलाकों में बिजली बहाल हुई, वहां भी बिजली का आना-जाना जारी था.

रात 10 बजे तक कई इलाकों में नहीं थी बिजलीरात 10 बजे तक डोरंडा परसटोली, नार्थ ऑफिस, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हिनू, शुक्ला कॉलोनी, रांची सेंट्रल डिवीजन हरमू 33 केवी लाइन में परेशानी बनी रही, यहां रोटेशन से लोडशेडिंग कर बिजली दी गयी. न्यू कैपिटल, रांची वेस्ट और रांची ईस्ट में अन्य इलाकों की तुलना में कम असर पड़ा.

हालांकि मेन रोड, लालपुर, सामलोंग, हैदर अली, कोकर फीडर से जुड़े इलाके देर रात तक कई घंटे अंधेरे में डूबे रहे, जिससे मोहल्ले वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहरी क्षेत्रों के अंदर 50 से 60 प्रतिशत इलाके में बिजली देर रात तक बहाल कर दी गयी, लेकिन चुटिया सहित अन्य जगहों पर पोल लगाने और मरम्मत का काम खबर लिखे जाने तक पूरा नहीं किया जा सका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >