रांची. सीयूजे अंतर्गत अर्थशास्त्र और विकास अध्ययन विभाग द्वारा निवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहयोग किया. इस अवसर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के प्रबंधक और बिहार-झारखंड के बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख सैमराज नायर ने छात्रों को शेयर बाजार, पूंजी बाजार और ऋण बाजार की बुनियादी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिना जानकारी के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है और निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति को समझना जरूरी है.
निवेशकों के अधिकार पर चर्चा की
सेबी पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक विकास एसएस ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर निवेशकों के अधिकार, शेयर बाजार में सावधानियां और शिकायत निवारण प्रक्रिया पर चर्चा की. इस अवसर पर डॉ संहिता सुचरिता ने निवेश से संबंधित जानकारी को साझा किया. कार्यक्रम में डीन डॉ आलोक कुमार गुप्ता, डॉ लिंकन मंडल, डॉ आशीष कुमार मेहर सहित कई शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित थे. मंच संचालन शालिनी तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्य प्रकाश मिश्रा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
