Crime News : चोरी की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार

स्पेशल ब्रांच के दारोगा के घर में 21 अप्रैल को हुई थी चोरी

रांची. गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा में रहने वाले स्पेशल ब्रांच के दारोगा गेब्रियल बारला के घर से 21 अप्रैल की रात सोना-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती वस्तुओं की चोरी हुई थी. इस संबंध में उन्होंने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गोंदा पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपी विक्की कुमार (एदलहातू, मोरहाबादी) तथा चंदन सिंह (रामनगर, एदलहातू, मोरहाबादी) को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी का जेवरात भी बरामद कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों ने उक्त मामले के अलावा गोंदा थाना क्षेत्र में 12 मार्च व 26 मार्च को दो अन्य चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. विक्की कुमार का आपराधिक इतिहास भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >