Ranchi News : टुनकी टोला में सड़क जर्जर, लग रहा जाम

हाल कोकर-रिम्स रोड का, सड़क पर ही बह रहा घरों का पानी

रांची. कोकर से तिरिल रोड होते हुए रिम्स जाने वाले मार्ग में टुनकी टोला के पास नाली का पानी सड़क पर बहने से सड़क जर्जर हाे गयी है. घरों से निकलने वाले पानी के लगातार बहाव से सड़क पर बने गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है. जिससे वहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है. जाम के कारण रिम्स की ओर से कोकर आने-जाने वाले एंबुलेंस, कार, ई-रिक्शा और दो पहिया भी वहां से धीरे-धीरे निकलते है. इस जर्जर सड़क के पास ई-रिक्शा वाले काफी स्लो हो जाते हैं. बहुत संभल कर वहां से निकालते हैं, जिसके कारण उनके पीछे वाहनों की कतार लग जाती है. इस रोड में ई-रिक्शा का परिचालन काफी संख्या में होता है. इतना ही नहीं इस जर्जर रोड से थोड़ा आगे मोड़ पर गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गये गड्ढे को अधूरा भरे जाने के कारण भी वाहनों को परेशानी हो रही है. गड्ढे ठीक से नहीं भरे जाने के कारण वहां वाहनों की गति धीमी हो जाती है. इधर, शिव मंदिर के मोड़ के पास ई-रिक्शा का स्टैंड बनाने के कारण भी इस रोड में जाम लग रहा है. चार पहिया वाहनों को लालपुर अथवा कोकर की ओर से रिम्स जाने के दौरान मुड़ने के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >