पिकनिक, डांस व मस्ती में बीता पहला दिन

नववर्ष के पहले दिन अनगड़ा प्रखंड में स्थित पर्यटन स्थलों पर 50 हजार सैलानियों ने पिकनिक, डांस व जमकर मस्ती की.

अनगड़ा.

नववर्ष के पहले दिन अनगड़ा प्रखंड में स्थित पर्यटन स्थलों पर 50 हजार सैलानियों ने पिकनिक, डांस व जमकर मस्ती की. हुंडरू, जोन्हा, सीता फॉल, स्वर्णरेखा नदी तट व गेतलसूद डैम पर्यटकों से भरा रहा. गेतलसूद डैम में पर्यटकों ने बोटिंग की. यहां रांची समेत बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार सहित पश्चिम बंगाल से भी लोग वनभोज करने पहुंचे. लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किये थे. सैलानियों की मदद के लिए पर्यटन मित्र भी सक्रिय रहे. थानेदार गौतम रजवार व सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा के नेतृत्व में पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए जवान तैनात थे. फॉल में दिनभर हिंदी व नागपुरी गाने गूंजते रहे. सुबह आठ बजे से ही यहां सैलानियों का आना शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा. भीड़ के कारण रास्ते में जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया. इधर चुनरी फॉल, चुंदरी फॉल, छोटा हुंडरू, सुनुवाबेड़ा फॉल, सुरसू घाटी, गूंगानाला तट पर स्थानीय लोगों ने वनभोज किया. पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष पहली तारीख को पर्यटकों की संख्या पिछले साल से कम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >