सेना ने बहनों की सुनी मांग का लिया बदला

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की शाहदेव युवा संगठन छोटानागपुर, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष लाल धर्मराज नाथ शाहदेव (पिंकू लाल) ने सराहना की है.

रातू.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की शाहदेव युवा संगठन छोटानागपुर, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष लाल धर्मराज नाथ शाहदेव (पिंकू लाल) ने सराहना की है. उन्होंने कहा की वायु सेना का यह स्ट्राइक आरंभ है, पर प्रचंड है. हमारी सेना ने देश की बहनों की सुनी मांग का बदला लिया है. हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं. श्री शाहदेव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश की जनता का मान रखा. पिंकू लाल ने आतंकवाद के विरुद्ध देश की इस लड़ाई में सभी से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की. कहा कि हमें तीनों सेनाओं के शौर्य पर पूर्ण विश्वास है. उम्मीद है कि आनेवाले समय में आतंकवाद का समूल नाश सेना के जवान करेंगे.

युवा नेता ओम शंकर गुप्ता

ने पहलगाम हमला का मुंहतोड़ जवाब देने पर देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है. आज वो पल है जिससे पूरा देश के हिंदू समुदाय के लोगों के दिल को सुकून मिली. जिस तरह आतंकियों ने बहनों के सिंदूर को पोछ कर रुलाया, आज उनके आंसू का बदला पूरा हुआ और मारे गये बेकसूर भारतीयों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली. देश के उन वीर जवानों के साहस को कोटि कोटि नमन जिन्होंने देश के नागरिकों की सुरक्षा में अपनी जान की परवाह किये बगैर पाक में घुसकर एयर स्ट्राइक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >