हेहल स्पोर्टिंग ने आरसीएफसी को 14 रन से हराया

वत्सल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

रांची. आरडीसीए सुपर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हेहल स्पोर्टिंग ने आरसीएफसी को 14 रन से हराया. हेहल स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी की और 193 रन बनाये. टीम के लिए वत्सल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. श्रवण ने 32 व सत्यम ने 21 रन बनाये. आरसीएफसी की ओर से अमर ने चार, जबकि चंदन व विनीत ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में आरसीएफसी की टीम नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी. कुंदन ने 56, चंदन ने 29 व चंदन सिंह ने 21 रन बनाये. लंकित ने तीन, श्रवण ने दो विकेट लिये.

हेहल स्पोर्टिंग :

193 रन (वत्सल 80, श्रवण 32, सत्यम 21, अमर चार, चंदन व विनीत दो-दो विकेट).

आरसीएफसी :

9/179 रन (कुंदन 56, चंदन 29, चंदन सिंह 21, लंकित तीन व श्रवण दो विकेट).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >