जुंबा के साथ डीएवी खलारी में समर कैंप का रंगारंग आगाज

डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में सोमवार को तीन दिवसीय समर कैंप का रंगारंग शुभारंभ हुआ.

खलारी. डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में सोमवार को तीन दिवसीय समर कैंप का रंगारंग शुभारंभ हुआ. विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपस्थित नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि समर कैंप में बच्चे अपने शिक्षकों के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शामिल होकर सीखते हैं. इससे बच्चों के चहुंमुखी विकास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता है. उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान बच्चों को पढ़ाई के पारंपरिक माहौल से अलग, कई प्रकार की मनोरंजक और कौशल-आधारित गतिविधियाँ सिखाई जायेगी. रांची से आये जादूगर ने अपने जादुई कला कौशल का प्रदर्शन करके बच्चों का मनोरंजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >