झारखंड में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की तैयारी, टूरिज्म सर्किट से जुड़ेगी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली

Sky Diving Festival in Jharkhand: झारखंड में स्काई डाइविंग फेस्टिवल होने जा रहा है. पर्यटन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भगवान बिरसा मुंडा के गांव और दिउड़ी मंदिर को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की भी बात कही है.

Sky Diving Festival in Jharkhand| रांची, संजीव सिंह : झारखंड में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने का काम शुरू हो गया है. पर्यटन विभाग राज्य में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की तैयारी कर रहा है, तो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू, अंग्रेजों के खिलाफ उनके आंदोलन का गवाह बने डोंबारीबुरु को टूरिज्म सर्किट से जोड़ा जाएगा. इतना ही नहीं, प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर को भी इस सर्किट से जोड़ा जाएगा. दरअसल, झारखंड सरकार दिउड़ी मंदिर-तमाड़-अड़की-उलीहातू होते हुए खूंटी के गुटूहातू स्थित डोंबारीबुरु को टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करना चाहती है. इससे पहले झारखंड में पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा.

स्काई डाइविंग में विमान या पहाड़ से छलांग लगाते हैं लोग

पर्यटन विभाग के अनुसार, रोमांचक खेलों में रुचि रखने वाले झारखंड के लोगों के लिए यह पहला और अनोखा अनुभव होने वाला है. विभाग जल्द ही जगह चिह्नित कर विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा. स्काई डाइविंग रोमांच से भरा खेल है. इसमें विमान या पहाड़ से एक निश्चित ऊंचाई से कूदकर पैराशूट की मदद से जमीन पर लोग उतरते हैं. यह एक नियंत्रित फ्रीफॉल है. इससे हवा में उड़ने का अनुभव मिलता है.

टूरिज्म सर्किट से बढ़ेगा झारखंड में पर्यटन

झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि दिउड़ी मंदिर-तमाड़-अड़की उलिहातू होते हुए डोंबारीबुरू को एक साथ जोड़ा जाएगा. इसे पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह टूरिज्म सर्किट झारखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मददगार होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू को किया जाएगा अपग्रेड – मंत्री

राज्य के पर्यटन मंत्री ने कहा है कि बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू को शीघ्र ही अपग्रेड किया जाएगा. उलिहातू के पूरे इलाके को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जायेगा. एक प्लेटफॉर्म तैयार किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां आयें.

बिरसा मुंडा के बारे में जानना चाहती है दुनिया – सुदिव्य कुमार

झारखंड सरकार के मंत्री ने कहा कि झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले लोग आज भी भगवान बिरसा मुंडा और यहां के आदिवासियों के रहन-सहन, परंपरा, संस्कृति से रू-ब-रू होना चाहते हैं. इसलिए झारखंड सरकार इन सभी इलाकों में पर्यटकों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराएगी.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: सर्दी में टूटने लगा गर्मी का रिकॉर्ड, जनवरी में ही चाईबासा का पारा 33.8 डिग्री

Crime News: रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को गोली मारी

झारखंड से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाता, फिएट कार में गये थे रांची से रामगढ़

23 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदुर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >