प्रतिनिधि, अनगड़ा.
सिकिदिरी के भूसूर में श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमदभागवत ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन वृंदावन धाम मथुरा की साध्वी सुनीता दीदी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया. उन्होंने बताया कि जब श्रीकृष्ण मथुरा प्रस्थान कर गये तो बृजवासी विरह में व्याकुल हो गये. कथा में गोवर्धन पर्वत की महिमा का भी वर्णन किया. कहा कि कथा सुनने का सौभाग्य भगवान की कृपा से ही मिलता है. श्रीमदभागवत में वर्णित भक्तों की दिव्य कथाएं मनुष्य के हृदय में भक्ति का संचार करती है. इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है. यह संपूर्ण जीवन दर्शन है. कथा में भक्तों ने कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का रसपान किया. इनमें भगवान शिव-पार्वती विवाह, रुक्मिणी विवाह और भगवान कृष्ण की लीलाएं प्रमुख रहीं. कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये. कथा का श्रवण करने राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू भी पहुंचे. आयोजन में समिति के अध्यक्ष धनेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, नेवालाल महतो, गणेश किशोर महतो, आशा देवी, मंजु देवी, कमल महतो, कौशल किशोर महतो, मुकेश महतो, तपेश्वर महतो, झब्बूलाल महतो, शिवधर रजवार, रामप्रसाद महतो, डिप्टी महतो, कमल महतो, हेमंत कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
