Sarkari Naukri : झारखंड में सिर्फ एक बार हुई शिक्षा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति, जानिए कितने पद हैं खाली

Sarkari Naukri, Jharkhand News, रांची : झारखंड में शिक्षा पदाधिकारियों के आधे से अधिक पद रिक्त हैं. राज्य गठन के बाद से अब तक सिर्फ एक बार शिक्षा सेवा में अधिकारियों की नियुक्ति हुई. वहीं, अवर शिक्षा सेवा में आज तक नियुक्ति नहीं हुई. राज्य में शिक्षा पदाधिकारियों के कुल 833 पद स्वीकृत हैं. वर्तमान में 368 पदाधिकारी कार्यरत हैं. वहीं, 465 पद रिक्त हैं. इनमें शिक्षा सेवा व अवर शिक्षा सेवा दोनों कोटि के पदाधिकारी शामिल हैं.

By Prabhat Khabar | January 12, 2021 10:04 AM

Sarkari Naukri, Jharkhand News, रांची : झारखंड में शिक्षा पदाधिकारियों के आधे से अधिक पद रिक्त हैं. राज्य गठन के बाद से अब तक सिर्फ एक बार शिक्षा सेवा में अधिकारियों की नियुक्ति हुई. वहीं, अवर शिक्षा सेवा में आज तक नियुक्ति नहीं हुई. राज्य में शिक्षा पदाधिकारियों के कुल 833 पद स्वीकृत हैं. वर्तमान में 368 पदाधिकारी कार्यरत हैं. वहीं, 465 पद रिक्त हैं. इनमें शिक्षा सेवा व अवर शिक्षा सेवा दोनों कोटि के पदाधिकारी शामिल हैं.

शिक्षा सेवा के कुल 170 में से 73 पद रिक्त हैं. वहीं, अवर शिक्षा सेवा में कुल 663 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 271 पदाधिकारी कार्यरत हैं और 392 पद रिक्त हैं. एकीकृत बिहार के समय में वर्ष 1996 में शिक्षा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी. इसके 23 वर्ष बाद वर्ष 2019 में शिक्षा सेवा में अधिकारियों की नियुक्ति हुई. शिक्षा पदाधिकारियों की कमी के कारण कई जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक का काम प्रभार के भरोसे चल रहा है. कई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी एक से अधिक प्रखंड का प्रभार दिया गया है.

Also Read: Republic Day 2021 : रांची में गणतंत्र दिवस पर परेड व झांकियों का प्रदर्शन, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर ये है निर्देश

पदाधिकारियों की पद स्थिति

कोटि स्वीकृत कार्यरत रिक्त

शिक्षा सेवा 170 97 73

अवर शिक्षा सेवा 663 271 392

कुल 833 368 465

झारखंड गठन के बाद से अब तक अवर शिक्षा सेवा में अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई है. अवर शिक्षा सेवा में अधिकारियों की अंतिम नियुक्ति एकीकृत बिहार के समय में वर्ष 1991 में हुई थी. राज्य में अवर शिक्षा सेवा के अाधे से अधिक पद रिक्त हैं. वर्ष 2014 में राज्य में अवर शिक्षा सेवा में नियुक्ति के लिए नियमावली बनी थी, पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी. राज्य में अवर शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों को प्रोन्नति भी नहीं मिल रही है. पदाधिकारियों को अंतिम प्रोन्नति वर्ष 2009 में मिली थी. इस वर्ष के अंत तक अवर शिक्षा सेवा के लगभग 50 पदाधिकारी सेवानिवृत्त हो जायेंगे.

अवर शिक्षा सेवा के तहत नियुक्त होनेवाले प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी/अवर विद्यालय निरीक्षक, शिक्षोपाधीक्षक (डिप्टी डीएसइ) के कुल 285 पद स्वीकृत हैं. इनमें से वर्तमान में 201 पदाधिकारी कार्यरत हैं. पदाधिकारियों के कुल 84 पद रिक्त हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

Next Article

Exit mobile version