केडीएच परियोजना 31 मार्च तक प्रतिदिन 10 हजार टन से अधिक कोयला उत्पादन करने को तैयार : पीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 9:15 PM
विश्व बैंक संपोषित केडीएच परियोजना ने चालू वित्तीय वर्ष में 25 फरवरी को 10 हजार टन कोयला उत्पादन कर अपने सालाना उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने का संकेत दिया है.
28 डकरा 06 अनिल कुमार सिंह जानकारी देते हुए
प्रतिनिधि, डकरा.
विश्व बैंक संपोषित केडीएच परियोजना ने चालू वित्तीय वर्ष में 25 फरवरी को 10 हजार टन कोयला उत्पादन कर अपने सालाना उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने का संकेत दिया है. परियोजना एनके एरिया की सबसे बड़ी परियोजना है. कभी अकेले एक साल में 45 लाख टन कोयला उत्पादन करती थी, लेकिन जमीन के अभाव में यह पिछले 10 वर्षों से संघर्ष कर रही है. चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीने तक यह पूरी तरह बंद थी और यहां के मैन पाॅवर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था. लेकिन परियोजना के हर छोटे-बड़ी समस्याओं से अवगत पीओ अनिल कुमार सिंह ने तत्कालीन महाप्रबंधक सुजीत कुमार और संजय कुमार के सहयोग से जामुनदोहर बस्ती को खाली कराकर अगले दो साल के लिए परियोजना को नया जीवन देने में सफल रहे हैं. जानकारी के अनुसार 25 फरवरी तक 4 लाख 59 हजार 676 टन कोयला उत्पादन किया जा चुका है. अगले 34 दिनों में कुल 10 लाख टन कोयला निकालना है. 25 फरवरी को 6 लाख 316 टन ओबी भी निकाला गया है और अभी तक कुल 20 लाख 86 हजार 196 टन ओबी भी निकाला गया है. फरवरी महीने में 1 लाख 63 हजार 496 टन कोयला उत्पादन किया गया है.परियोजना उत्पादन लक्ष्य के करीब :
एनके एरिया की सबसे पुरानी और 2026-27 में डकरा परियोजना चालू वित्तीय वर्ष के अपने उत्पादन लक्ष्य 5.50 लाख टन के करीब पहुंच गयी है. 25 फरवरी तक डकरा ने 4.62 लाख टन कोयला उत्पादन कर लिया है.केडीएच प्रतिदिन दस हजार टन कोयला उत्पादन करेगी: पीओ
डकरा और केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि केडीएच परियोजना से मेरा भावनात्मक लगाव रहा है. कहा कि 31 मार्च तक प्रतिदिन 10 हजार टन कोयला उत्पादन किया जा सकेगा. 26 फरवरी को 10328 टन, 27 को 10136 टन कोयला निकाला गया है. बताया कि केडीएच और डकरा दोनों अपने तय लक्ष्य को पूरा करेगी. लक्ष्य को प्राप्त करने में मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी, श्रमिक नेता, स्थानीय रैयत-विस्थापित परिवार के सदस्यों का सहयोग है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










