एसएस प्लस टू स्कूल चिलदाग के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. साइंस संकाय में 100 परीक्षार्थियों में से 96 प्रथम और तीन द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. कॉमर्स में 53 विद्यार्थियों में से 48 प्रथम और पांच द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. वहीं, आर्ट्स संकाय में 329 विद्यार्थियों में 181 प्रथम, 140 द्वितीय और दो तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. साइंस में राखी कुमारी ने 461 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी. दीपक चौधरी व सुभाष कुमार महतो 453 अंक के साथ द्वितीय और दिनेश महतो 438 अंक तृतीय स्थान पर रहे. कॉमर्स में शालिना कुमारी और पूजा मुर्रा 445 अंक प्रथम, अनुराधा कुमारी 423 अंक द्वितीय और रानी परवीन 421 अंक तृतीय स्थान पर रहीं. आर्ट्स में प्रीति कुमारी ने 433 अंक प्रथम, करिश्मा कुमारी ने 411 अंक द्वितीय व रिया कुमारी ने 392 अंक तृतीय स्थान पर रही. व्यावसायिक विषय हेल्थ केयर की परीक्षा में शामिल 54 विद्यार्थियों में से निशा कुमारी, पल्लवी कुमारी, राखी कुमारी, सपना कुमारी और संजना कुमारी ने 100 में 100 अंक प्राप्त किये. आइटी में 77 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें संतोष महतो ने 100 अंक हासिल किये. वहीं साहिल महतो, दीपक चौधरी, सुभाष महतो, आलिया फातिमा, नितेश महतो और उमा कुमारी नायक ने 99 अंक प्राप्त किये.