धमधमियां में राजा मेदिनी राय की जयंती मनी

क्षेत्र के समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

प्रतिनिधि, खलारी. धमधमियां में राजा मेदिनी राय की जयंती मनायी गयी. उनके चित्र पर क्षेत्र के समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. समाजसेवी सरजू सिंह चेरो ने कहा कि राजा मेदिनी राय ने अपने शासन काल में जनता के सुख व समृद्धि के लिए काफी काम किया. हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. सरजू सिंह चेरो ने कहा कि चैत्र पूर्णिमा के दिन राजा मेदिनी राय का जन्म हुआ था. वे 1658 से 1674 तक पलामू के राजा रहे. उन्होंने पलामू के दुर्ग में से एक किला का निर्माण कराया था. कहा कि राजा मेदिनी राय के बताये रास्ते पर चलकर ही क्षेत्र का विकास किया जा सकता है. स्वास्थ्य, शिक्षा व बेहतर शासन ही राजा मेदिनी राय की सोच थी. वे जनता का हाल जानने के लिए घर-घर जाया करते थे. उनके शासनकाल में एक कहावत चरितार्थ था कि राजा मेदनिया घर-घर बाजे मधनियां. शेख वकील अहमद ने भी राजा मेदिनी राय की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर रमेशर भोगता, संतोष सिंह, बिरेन्द्र प्रसाद साहू, शीतल महतो, भुगलु मुंडा, व्यास महतो, महेंद्र यादव, धीरू राम, बबलू विश्वास, सुकरा गंझू, बाबूलाल मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे.

12 खलारी 02, राजा मेदिनी राय की जयंती मनाते लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >