ब्रांबे-नगड़ी डेडिकेटेड लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू

ब्रांबे-नगड़ी डेडिकेटेड लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू

इंडस्ट्रियल एरिया को डेडिकेटेड लाइन से अब दोनों तरफ से मिल सकेगी बिजलीवरीय संवाददाता4रांची ब्रांबे 33 केवी उच्च क्षमता लाइन को नगड़ी से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है. दो दिनों के ट्रायल के बाद मंगलवार को ब्रांबे-नगड़ी डेडिकेटेड लाइन से आपूर्ति शुरू कर दी गयी है. अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद बड़े इलाके में बिजली की अनियमित आपूर्ति की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो गयी है. इससे न केवल सेंट्रल यूनिवर्सिटी को सामान्य आपूर्ति हो सकेगी, बल्कि सबसे ज्यादा फायदा इस क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को होगा.

आपको बता दें कि पिछले दिनों बिजली की लचर आपूर्ति के बाद गत शुक्रवार को 33 केवी लाइन पर दोनों तरफ से स्विच लगाने का काम पूरा कर लिया गया था. फैब्रिकेशन का काम पूरा हो जाने के बाद इस लाइन को रविवार से इंटर कनेक्ट कर ट्रायल शुरू कर दिया गया था. इस लाइन के दो सब स्टेशन से आपस में जुड़ जाने के बाद ब्रांबे में बिजली को लेकर कोई परेशानी हुई, तो उसे नगड़ी से और नगड़ी में बिजली कटने पर उसे समय रहते ब्रांबे से स्विच ओवर कर दिया जायेगा.

posted by – sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >