Ranchi News : जेएन कॉलेज में हुआ कवि सम्मेलन

उर्दू, मुंडारी, नागपुरी व हिंदी के कवियों ने कविता व मुशायरा प्रस्तुत किया

रांची. जेएन कॉलेज धुर्वा में शनिवार को सांस्कृतिक विभाग व आइक्यूएसी के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उर्दू, मुंडारी, नागपुरी व हिंदी के कवि शामिल हुए. अपनी-अपनी कविता व मुशायरा प्रस्तुत किया. कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला. प्राचार्य डॉ शमशुन नेहार ने सभी कवियों को सम्मानित किया. विभागाध्यक्ष डॉ गालिब नश्तर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ शगुफ्ता बानो ने किया. आयोजन में अंजुमन फरोगे उर्दू का भी सहयोग रहा.

पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग

रांची. एनएसयूआइ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिला. प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद और प्रदेश सचिव हुसैन अंसारी ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रांची विवि द्वारा अब तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गयी है. विवि द्वारा चार बार आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ायी जा चुकी है. ऐसे में परीक्षा में विलंब हो रहा है. दोनों नेताओं ने कुलपति से सत्र 2024-25 की पीएचडी लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथि अविलंब घोषित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >