10 माह से नहीं मिला वेतन, ऑपरेटर हड़ताल पर, फिल्टर प्लांट ठप

खलारी के बुकबुका स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का वाटर फिल्टर प्लांट एक मई से बंद कर दिया गया है.

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी के बुकबुका स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का वाटर फिल्टर प्लांट एक मई से बंद कर दिया गया है. विगत 10 महीने से प्लांट के ऑपरेटरों को वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने से प्लांट के ऑपरेटर हड़ताल पर चले गये हैं. ऑपरेटरों ने बताया कि उन्हें पिछले दस महीने से वेतन नहीं मिला है. पिछले दिनों मशीन मरम्मत के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अगले महीने बकाया वेतन दे दिया जायेगा. इसके बाद ऑपरेटरों ने त्योहारों को देखते हुए बकाया वेतन की आंशिक भुगतान की मांग की. फिर भी उन्हें वेतन नहीं दिया गया. वेतन नहीं मिलने से ऑपरेटरों का पूरा परिवार संकट में है. अप्रैल माह बीतने के बाद उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया. फिल्टर प्लांट ठप होने और जलापूर्ति बंद होने के बाद बहुग्रामीण जलापूर्ति संचालन समिति के किसी भी सदस्य ने हड़ताल पर गये ऑपरेटरों से बात नहीं की. मालूम हो कि समिति में शामिल पंचायतों के मुखिया व जलसहिया के बीच जल शुल्क के पैसों को लेकर विवाद चल रहा है. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. कुछ जलसहिया शनिवार को ऑपरेटरों से मिली और जल्द ही वेतन भुगतान का आश्वासन देते हुए प्लांट चालू करने का आग्रह किया. परंतु ऑपरेटर नहीं माने. वे तुरंत वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं.

03 खलारी 04: बुकबुका के वाटर फिल्टर प्लांट में वीरानी.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >