एनके एरिया अंतर इकाई एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता आज

बुधवार को डकरा स्टेडियम में एनके एरिया अंतर इकाई एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता होगी.

डकरा. 28 दिसंबर को प्रभात खबर में छपी खबर छपने के बाद और क्षेत्र के श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों के दबाव बनाने पर प्रबंधन ने अंतर इकाई एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है. बुधवार को डकरा स्टेडियम में एनके एरिया अंतर इकाई एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता होगी. मंगलवार को युद्ध स्तर पर तैयारी की गयी. इसमें प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा, जो 29-30 जनवरी को रजरप्पा में आयोजित होनेवाली सीसीएल अंतर इकाई एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में एनके टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. सूत्रों ने बताया कि अभी भी बुधवार को होने वाली प्रतियोगिता में सिर्फ प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों को ही पुरस्कृत करने की बात कही जा रही है, जिसको लेकर देर शाम तक जिच बना हुआ था. वैसे प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्णय का क्षेत्र के खिलाड़ियों ने स्वागत किया है. महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे और समापन में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >