Ranchi News : आधे से अधिक निजी स्कूलों ने जिला प्रशासन को नहीं दी कोई रिपोर्ट

प्रशासन ने दिया था फीस कमेटी व अभिभावक शिक्षक संघ के गठन का निर्देश

रांची. निजी स्कूलों में मनमाना फीस वृद्धि न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन ने 12 अप्रैल को सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक की थी. बैठक में सभी स्कूलों के प्राचार्य को एक सप्ताह के अंदर फीस कमेटी व अभिभावक शिक्षक संघ का गठन कर जिला प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आधे से अधिक स्कूलों ने कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करायी. नतीजा डीएसइ बादल राज ने एक बार फिर ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर कमेटी गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

जिले में 150 निजी स्कूल, मात्र 70 ने दी रिपोर्ट

रांची जिले में निजी स्कूलों की संख्या 150 के आसपास है. इसमें मात्र 70 स्कूलों ने ही जिला प्रशासन को फीस कमेटी व अभिभावक शिक्षक संघ का गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध करायी है. वहीं 80 स्कूल तो ऐसे हैं, जिन्होंने कोई रिपोर्ट प्रशासन को नहीं दी है.

31 स्कूलों के प्राचार्य बैठक में ही शामिल नहीं हुए

जिला प्रशासन द्वारा बुलायी गयी इस बैठक को निजी स्कूल कितनी गंभीरता से लेते हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 31 स्कूलों के प्राचार्य इस बैठक में ही भाग नहीं लिये थे. ऐसे सभी स्कूलों के प्राचार्य को भी डीएसइ द्वारा नोटिस जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >