Ranchi News : आधा दर्जन से अधिक विमान विलंब से आये

एयर ट्रैफिक के कारण विलंब से पहुंचे

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले आधा दर्जन से अधिक विमान शनिवार को विलंब से आये. जिसके कारण यात्रियाें को घंटों इंतजार करना पड़ा. इसमें दिल्ली से रांची आने वाली पांच विमान शामिल हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान सुबह 8.40 बजे के स्थान पर सुबह 11.20 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर शाम 6.10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान दोपहर 3.15 बजे के स्थान पर दोपहर 3.39 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4.45 बजे के स्थान पर शाम 5.40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 6.20 बजे के स्थान पर शाम 6.45 बजे, इंडिगो का चेन्नई-रांची विमान शाम 6.40 बजे के स्थान पर शाम 7.15 बजे व इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान रात 8.05 बजे के स्थान पर रात 9.10 बजे रांची पहुंचे. एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से रांची पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >