रांची में आरएसएस के संवाद कार्यक्रम में आज शिरकत करेंगे मोहन भागवत, राष्ट्रनिर्माण पर होगी बात

Mohan Bhagwat Ranchi Visit: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को रांची में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हो रहे इस कार्यक्रम में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और संघ के कार्यों पर चर्चा होगी. रांची के कांकेवल बैंक्वेट हॉल में होने वाले आयोजन में जनजातीय समाज, शिक्षा, व्यापार और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

Mohan Bhagwat Ranchi Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत रांची पहुंच गए हैं. मोहन भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे संवाद कार्यक्रम सीरीज के तहत झारखंड दौरे पर आए हैं. शनिवार को रांची के कांकेवल बैंक्वेट हॉल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. इस विशेष आयोजन में झारखंड के जनजातीय समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है. शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, बुद्धिजीवी वर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.

आरएसएस के कार्यों और उद्देश्यों पर रखेंगे अपना पक्ष

संवाद कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों पर विस्तार से बात करेंगे. वह बताएंगे कि आरएसएस किस तरह समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर राष्ट्रहित में काम कर रहा है. पिछले 100 वर्षों में संघ ने देश और समाज के लिए क्या योगदान दिया है, इस पर भी विशेष रूप से चर्चा करेंगे.

पिछले 100 वर्षों की यात्रा पर रहेगा विशेष फोकस

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में संघ की ऐतिहासिक यात्रा, उसके मूल विचार, और सामाजिक परिवर्तन में उसकी भूमिका को प्रमुखता से रखा जाएगा. मोहन भागवत संघ के कार्यकर्ताओं की भूमिका, सेवा कार्यों, आपदा राहत, शिक्षा और सामाजिक समरसता से जुड़े प्रयासों को भी रेखांकित करेंगे.

प्रश्नोत्तर सत्र में पूछ सकेंगे सीधे सवाल

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा. इसमें कार्यक्रम में शामिल झारखंड के प्रमुख लोग मोहन भागवत से सीधे सवाल पूछ सकेंगे। यह सत्र युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Kairav ​​Gandhi kidnapping Case: कैरव गांधी किडनैपिंग मामले में बीजेपी हुई रेस, करेगी आंदोलन

संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

इस संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारक रामनवमी जी, प्रांत प्रचारक गोपाल जी सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर रांची में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Netaji Jayanti 2026: रांची के लालपुर के इस घर में आज भी जिंदा हैं नेताजी की यादें, फणिंद्र आयकत साथ थे खड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >