आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ

भाजपा अनगड़ा मंडल ने रविवार से आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ किया.

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

भाजपा अनगड़ा मंडल ने रविवार से आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ किया. पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी व मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने अभियान की शुरुआत की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया. सुरेंद्र महतो ने बताया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें स्वदेशी सामानों को प्राथमिकता देनी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने अभियान देशभर में शुरू किया है. अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा. इसका मुख्य उद्देश्य आमलोगों को भारतीय उत्पादों के उत्पादन और उपयोग के लिए प्रेरित करना है. जिससे स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बढ़े और देश आत्मनिर्भर बन सके. अभियान के शुभारंभ से पहले, सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ””मन की बात”” कार्यक्रम को भी सुना गया. मौके पर रामनाथ महतो, विष्णु महतो, विशेश्वर चौधरी, राजेन्द्र महतो, संतोष महतो, गौरीशंकर मुंडा, सिकंदर अंसारी, सुरेश महतो, एतवा बेदिया, बन्नु बेदिया, रामेश्वर महतो, सोनू महतो, शिकारी महतो सहित अन्य उपस्थित थे. इधर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित स्वदेशी अभियान के ब्रांड एंबेसडर रांची के आशीष सत्यव्रत साहू के प्रयासों को सराहा व उन्हें शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >