रांची.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया. वह 16 अगस्त 2024 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गये थे. कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया. महासचिव आलोक दुबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व पार्टी नेता जुटे और केक काटा गया. मोरहाबादी के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने कहा कि यह केवल मेरा नहीं, हम सबका एक वर्ष का कार्यकाल है. हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को ग्रास रूट लेवल तक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. हाई कमान से जो भी आदेश आयेगा, हम सभी उसका पालन करेंगे. जनता के बीच पार्टी को और सशक्त बनायेंगे.केशव महतो कमलेश ने संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने का काम किया
मौके पर नेताओं ने कहा कि बीते एक वर्ष में केशव महतो कमलेश ने संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने का काम किया है. आनेवाले समय में कांग्रेस को नयी ऊंचाई तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है. स्वागत समारोह में विधायक सुरेश बैठा, ममता देवी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, अशोक चौधरी, विनय सिन्हा दीपू, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, डॉ तौसिफ, यशस्विनी साहू, सुरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह बेदी, रवींद्र सिंह, सतीश केडिया, राकेश तिवारी, परवेज आलम, निरंजन पासवान, शमशेर आलम, संजीत यादव आदि शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
