जियाडा की 13 योजनाओं पर खर्च होंगे 57.28 करोड़, तुपुदाना में 9.55 करोड़ से बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री

झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जियाडा) राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 57.28 करोड़ रुपये की 13 नई परियोजनाओं पर काम शुरू कर रहा है. इन परियोजनाओं में सड़कों, नालियों, कार्यालय भवनों और फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण शामिल है.

रांची से सुनिल चौधरी की रिपोर्ट

झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जियाडा) ने राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में पहल की है. जियाडा ने सड़क, नाली, कल्वर्ट, कार्यालय भवन और फ्लैटेड फैक्ट्री निर्माण समेत कुल 13 योजनाओं के लिए दूसरी बार टेंडर जारी किया है. इन सभी योजनाओं की अनुमानित लागत करीब 57.28 करोड़ रुपये है. जियाडा की ओर से 21 अगस्त को जारी निविदा में रांची के कोकर, तुपुदाना और नामकुम के अलावा लोहरदगा, डाल्टनगंज और बलियाडीह औद्योगिक क्षेत्र में काम कराये जायेंगे. निविदा में शामिल योजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर करने के साथ कार्यालय और औद्योगिक भवनों का विकास करना है.

तुपुदाना में 9.55 करोड़ से बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री

तुपुदाना में 9.55 करोड़ से बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री पहली निविदा में छह योजनाएं शामिल हैं. इनमें तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र में 9.55 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण प्रमुख है. इस काम को पूरा करने के लिए 15 माह की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. इसके अलावा कोकर औद्योगिक क्षेत्र में आरसीसी ड्रेन, कवर स्लैब और सात कल्वर्ट का निर्माण कराया जायेगा. इसकी अनुमानित लागत करीब 3.78 करोड़ रुपये है. लोहरदगा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूदा सड़क पर पीसीसी सड़क, क्रॉस ड्रेन और ड्रेन निर्माण पर करीब 3.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे. डाल्टनगंज औद्योगिक क्षेत्र में मौजूदा सड़क के चौड़ीकरण, पीसीसी सड़क, क्रॉस ड्रेन और ड्रेन निर्माण की योजना है. इस पर करीब 4.09 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल

पहली निविदा की 6 योजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब 25.92

जियाडा के संथाल परगना क्षेत्रीय कार्यालय के भवन की मरम्मत, चहारदीवारी और पार्किंग निर्माण के लिए करीब 1.19 करोड़ रुपये तथा नामकुम स्थित जियाडा के केंद्रीय कार्यालय के तीसरे तल के जीर्णोद्धार के लिए करीब 3.42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पहली निविदा की छह योजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब 25.92 करोड़ रुपये है. बलियाडीह में 31.36 करोड़ से सात सड़कें दूसरी निविदा में बलियाडीह औद्योगिक क्षेत्र में मौजूदा सड़कों पर पीसीसी सड़क निर्माण के सात कार्य शामिल हैं. अलग-अलग चरणों में सड़क निर्माण कराया जायेगा. फेज-3 सी-1/1ए से फेज-4ए-3, फेज-4ए से फेज-4, फेज-3 ई-1 से फेज-4ए-1/1, एनएच से फेज-3 ई-1 और फेज-11डी से ए-115 हाउसिंग कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में सड़क निर्माण किया जायेगा. इन सात योजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब 31.37 करोड़ रुपये है. प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए छह माह की अवधि निर्धारित की गयी है.

ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर

इस तरह दोनों निविदाओं के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क और ड्रेनेज से लेकर भवन एवं फ्लैटेड फैक्ट्री तक के काम होंगे. 24 अगस्त से डाउनलोड होंगे दस्तावेज पहली निविदा के दस्तावेज 25 अगस्त से तीन सितंबर तक शाम चार बजे तक डाउनलोड किये जा सकेंगे. ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तिथि तीन सितंबर शाम चार बजे है. तकनीकी बोली सात सितंबर को खोली जायेगी. दूसरी निविदा के दस्तावेज 24 अगस्त से दो सितंबर तक शाम चार बजे तक डाउनलोड किये जा सकेंगे. ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर शाम चार बजे है, जबकि तकनीकी बोली तीन सितंबर को शाम पांच बजे खोली जायेगी.

बलियाडीह में बनेंगी 7 सड़कें

दोनों निविदाओं में बोली की वैधता 180 दिन निर्धारित की गयी है और पूरी निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गयी है. पहली निविदा में छह योजनाओं पर 25.92 करोड़ रुपये और दूसरी निविदा में 7 योजनाओं पर 31.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस तरह 13 योजनाओं की कुल अनुमानित लागत 57.28 करोड़ रुपये है. इनमें सबसे बड़ी योजना तुपुदाना में 9.55 करोड़ रुपये की फ्लैटेड फैक्ट्री है, जबकि बलियाडीह में सात सड़क निर्माण योजनाएं शामिल हैं. सड़क निर्माण से जुड़ी अधिकांश योजनाओं को छह माह में पूरा करने की समय-सीमा तय की गयी है.

ये भी पढ़ें: दो दिन में JSSC CGL और JPSC की 4 परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

क्या होती है फ्लैटेड फैक्ट्री?

फ्लैटेड फैक्ट्री ऐसी औद्योगिक इमारत होती है, जिसमें एक बड़े भवन के अलग-अलग हिस्सों या मंजिलों पर कई छोटी और मध्यम औद्योगिक इकाइयों को काम करने के लिए अलग-अलग स्थान उपलब्ध कराया जाता है. इसमें प्रत्येक इकाई को अपनी जरूरत के अनुसार निर्धारित जगह मिलती है, जबकि बिजली, पानी, सड़क, पार्किंग, लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं साझा रूप से उपलब्ध करायी जा सकती हैं.

छोटे उद्यमियों को तैयार औद्योगिक परिसर में कारोबार का मौका

इसका उद्देश्य छोटे उद्यमियों को अलग से जमीन खरीदकर फैक्ट्री बनाने की जरूरत से राहत देना है. कम जमीन में अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से औद्योगिक क्षेत्र का बेहतर उपयोग होता है. जियाडा की तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्ट्री से छोटे एवं मध्यम उद्योगों को तैयार औद्योगिक परिसर में कारोबार शुरू करने का अवसर मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें: कम बजट में भी बनाएं रक्षाबंधन खास, 1000 रुपये के अंदर दें ये प्यारे गिफ्ट्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >