Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?

Jharkhand Weather Forecast: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि चाईबासा का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन देखा गया.

By Mithilesh Jha | December 25, 2022 6:46 PM

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में दिसंबर के महीने में अच्छी-खासी सर्दी पड़ती है. लेकिन, राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में क्रिसमस (Happy Christmas) के दिन यानी 25 दिसंबर को लोगों को सर्दी के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा था. रविवार को दोपहर बाद आसमान में थोड़े बादल दिखे. ठंड का एहसास लोगों को कम हुआ. पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा का तापमान उच्चतम रहा, जबकि सिमडेगा का तापमान न्यूनतम दर्ज किया गया. हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) के दौरान झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam) ऐसा नहीं रहने वाला. बता दें कि आज सुबह साढ़े 5 बजे से ढाई बजे के बीच रांची का पारा 10 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया, जबकि जमशेदपुर के तापमान में 17 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी.

24 घंटे के दौरान कैसा रहा झारखंड का मौसम

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (Weather Center) ने रविवार को बताया कि चाईबासा (Chaibasa Ka Mausam) का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि सिमडेगा (Simdega Ka Mausam) का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम केंद्र (Meteorological Center) ने बताया कि झारखंड के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन देखा गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची (Ranchi Ka Mausam) के तापमान में अचानक 4.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है, जिसकी वजह से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हुआ. हालांकि, अधिकतम तापमान में सिर्फ 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई. जमशेदपुर और डालटेनगंज में भी न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान क्रमश: 1.2 डिग्री और 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जिसकी वजह से अचानक मौसम में परिवर्तन देखा गया.

Also Read: झारखंड में बदलते मौसम के साथ बढ़ रही दमा व हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या, ऐसे रहें सतर्क
रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. रांची का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं आयेगा. लेकिन, इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. झारखंड में 31 दिसंबर तक लोगों को सुबह में कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ेगा.

रांची में सुबह छायी रहेगी धुंध

राजधानी रांची में भी सुबह में धुंध रहेगी. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. 31 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. हैप्पी क्रिसमस तो लोगों ने थोड़े गर्म मौसम में मना लिया, लेकिन नये साल के स्वागत के दौरान ठंड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है. हैप्पी न्यू ईयर के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

9 डिग्री तक गिर जायेगा रांची का पारा

मौसम केंद्र ने यह भी बताया है कि अगले 5 दिनों तक रांची का मौसम कैसा रह सकता है. इसमें बताया गया है कि 26 दिसंबर से न्यूनतम और उच्चतम तापमान में गिरावट शुरू हो जायेगी. 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 27, 28 और 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान घटकर क्रमश: 27 डिग्री, 26 डिग्री और 25 डिग्री सेंटीग्रेड रह जायेगा. इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी क्रमश: 1-1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी. यानी 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, 28 दिसंबर को 10 डिग्री और 29 दिसंबर को 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है. पलामू के डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. यहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

बोकारो में भी तापमान सामान्य से ज्यादा

बोकारो-थर्मल में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री अधिक रहा. यहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड, तो अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा.

चाईबासा में आर्द्रता 96 फीसदी

इस दौरान आर्द्रता की बात करें, तो रांची में अधिकतम 73 फीसदी, जमशेदपुर में 84 फीसदी, डालटेनगंज एवं बोकारो-थर्मल में 91-91 फीसदी और चाईबासा में 96 फीसदी रही. न्यूनतम आर्द्रता रांची में 36 फीसदी, जमशेदपुर में 29 फीसदी, डालटेनगंज में 38 फीसदी, बोकारो-थर्मल में 83 फीसदी और चाईबासा में 72 फीसदी रही.

Also Read: Jharkhand Weather News: तेजी से बदल रहा झारखंड का मौसम, घने कोहरे में लिपटा जमशेदपुर, देखें Video
9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा

सुबह साढ़े 5 बजे रांची का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि जमशेदपुर का 13 डिग्री और डालटेनगंज का 13.8 डिग्री सेल्सियस. सुबह साढ़े 8 बजे रांची का तापमान बढ़कर 19.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जबकि जमशेदपुर का 18 डिग्री और डालटेनगंज का 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड. सुबह साढ़े 11 बजे रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज के तापमान में जबर्दस्त उछाल आया. यह बढ़कर क्रमश: 25.6 डिग्री, 27.4 डिग्री और 23.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. दिन में ढाई बजे रांची का पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, तो जमशेदपुर का 30 और डालटेनगंज का 25.8 डिग्री सेल्सियस. शाम साढ़े 5 बजे रांची के तापमान में गिरावट आयी और यह 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जबकि जमशेदपुर का तापमान 25.6 डिग्री और डालटेनगंज का पारा 23 डिग्री पर पहुंच गया.

Next Article

Exit mobile version