Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग की मानें, तो अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान है. 23 व 24 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम विभाग की मानें, तो अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है.

22 फरवरी तक साफ रहेगा आसमान

झारखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा व आसमान साफ रहेगा. अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 19 फरवरी से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 23 व 24 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे.

Also Read: कपिल मिश्रा के बाद रूपेश पांडे के श्राद्ध में शामिल होने जा रहे BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश को पुलिस ने रोका
शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. राज्य में उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 07.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकॉर्ड किया गया. आपको बता दें कि कड़ाके की सर्दी के बीच पिछले दिनों बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया था. आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ था. एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड थी, वहीं बेमौसम बारिश ने लोगों को काफी प्रभावित कर दिया था. फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा था. इस बीच मौसम ने करवट ली और मौसम शुष्क हो गया है. आज शुक्रवार सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची में धूप खिली हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना नहीं है. अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले को नशामुक्त व अपराधमुक्त बनाने की तैयारी, पुलिस ने बनाया ये प्लान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >