UPSC को नये DGP के लिए झारखंड सरकार जल्द भेजेगी पैनल, ये नाम हैं सबसे आगे

झारखंड सरकार नये नामों का पैनल जल्द ही यूपीएससी को भेजेगी. क्योंकि वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. उसके बाद यूपीएससी तीन नामों पर अंतिम निर्णय लेगी.

रांची: राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा के कार्यकाल का विस्तार अवधि 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. इनकी जगह नये डीजीपी कौन होंगे, इसको लेकर अक्तूबर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को अधिकतम छह आइपीएस अफसरों का पैनल राज्य सरकार के स्तर पर भेजा जायेगा. इनमें से तीन नामों पर यूपीएससी अंतिम निर्णय लेगा.

उन्हीं तीनों में से एक अधिकारी के नाम पर राज्य सरकार मुहर लगा सकती है. गृह विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. जिन अफसरों का नाम भेजा जायेगा उनका प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है. उनसे जुड़े एसीआर व अन्य दस्तावेजों का कार्य शुरू हो गया है. डीजीपी के लिए जिन लोगों को नाम भेजा जायेगा, उनमें 1988 बैच के आइपीएस सत्यनारायण प्रधान (वर्तमान में डीजी एनसीआरबी), 1989 बैच के अजय भटनागर (सीबीआइ के संयुक्त निदेशक,

1989 बैच के अजय कुमार सिंह (जेएचपीसीएल अध्यक्ष सह डीजी एसीबी), 1990 बैच के अनिल पाल्टा (डीजी रेल) व अनुराग गुप्ता (डीजी प्रशिक्षण) के अलावा 1992 बैच के एडीजी जैप प्रशांत सिंह के नामों पर राज्य सरकार विचार के बाद अंतिम निर्णय लेगी. नीरज सिन्हा का डीजीपी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशांत सिंह का डीजी रैंक में प्रोन्नति होना है. प्रशांत सिंह के ही बैचमेंट एडीजी वायरलेस आरके मल्लिक भी है. यह प्रशांत सिंह से वरीयता क्रम में पीछे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >