Jharkhand Foundation Day : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनायेंगे, लोग राशन कार्ड फेंक देंगे- हेमंत

Jharkhand Foundation Day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम ने 22.85 लाख लोगों के बीच 2,006 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया. राज्य के सभी जिलों में एलइडी स्क्रीन पर मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण किया जा रहा है. कार्यक्रम पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
8:40 PM. 15 Nov 22 3:10 PM. 15 Nov

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए पोर्टल लांच किया गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए एक पोर्टल लांच किया. लोग इस वेबसाइट पर आवेदन करेंगे और 226 योग्य लाभुकों को 3500 रुपये अग्रिम दिये जायेंगे.

8:40 PM. 15 Nov 22 3:10 PM. 15 Nov

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को इतना मजबूत करेंगे कि लोग राशन कार्ड को फाड़कर फेंक देंगे- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम 10 साल में ऐसी ग्रामीण अर्थव्यवस्था बनायेंगे कि गांव का हर व्यक्ति अपना राशन कार्ड फाड़कर फेंक देगा. उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ी हुई है. इस पर हमारी नजर है. कोरोना जैसी चुनौती को हमने पार किया है. सुखाड़ राहत के लिए ढाई सौ प्रखंडों को चिह्नित किया है. स्थापना दिवस समारोह समाप्त होने के बाद फिर से शिविर लगायेंगे और किसानों को चिह्नत करके उन्हें अग्रिम राशि उपलब्ध करवायेंगे.

8:40 PM. 15 Nov 22 3:10 PM. 15 Nov

20 साल तक खेतों में पानी नहीं पहुंच पाया, 5 साल में हर खेत तक पहुंचा देंगे पानी

हेमंत सोरेन ने कहा कि 20 सालों तक झारखंड के किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया. हमने बड़े पैमाने योजना बनायी है. काम भी शुरू कर दिया है. अगले 5 साल में इस राज्य की हर खेत में पानी पहुंचा देगी सरकार.

8:40 PM. 15 Nov 22 3:10 PM. 15 Nov

आने वाले समय में भगवान भरोसे नहीं, अपने बूते चलेगी झारखंड सरकार- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार योजना के तहत 45 लाख लोगों ने 54 लाख आवेदन दिये थे. इनमें से 37 लाख आवेदन का शिविर में ही निस्तारन कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भगवान भरोसे 20-21 साल तक राज्य को छोड़ दिया था. आपका आशीर्वाद रहा, तो आने वाले समय में राज्य भगवान के भरोसे नहीं, अपने भरोसे और ताकत पर खड़ा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसी चीजें हैं, जहां हमें काम करने की जरूरत है. बहुत गति से काम करने की आवश्यकता है. हमने गरीबी और अशिक्षा को दूर करने का संकल्प लिया. कहा कि गरीबों के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूल से भी बढ़िया स्कूल बनायेंगे. वहां बेहतरीन शिक्षा मिलेगी.

8:40 PM. 15 Nov 22 3:10 PM. 15 Nov

पूरा स्कॉलरशिप देकर बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजेंगे- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने की वजह से राज्य के लोगों को छला जाता है. ठगा जाता है. इसलिए सरकार बच्चियों के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लायी है. 9 लाख बच्चियों को इससे जोड़ना है. इनमें से 4-5 लाख बच्चियों को जोड़ा जा चुका है. बच्चियां जब 18 साल की होंगी, तो उन्हें एकमुश्त 40 हजार रुपये मिलेंगे. हम उनसे कहेंगे कि पढ़ाई मत छोड़ना. डॉक्टर बनना चाहते हो, इंजीनियर बनना चाहते हो, वकील बनना चाहते हो, तो राज्य सरकार उसका पूरा खर्चा देगी. एडमिशन के बाद तो सरकार देगी ही, उसकी तैयारी करने के लिए भी सरकार प्रोत्साहन राशि देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि बेटियां अगर विदेश में पढ़ने जायेंगी, तो उन्हें पूरा स्कॉलरशिप देकर सरकार आपको वहां भेजेगी.

8:40 PM. 15 Nov 22 3:10 PM. 15 Nov

ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, तभी राज्य का विकास होगा- हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि गांव किसी भी देश या राज्य का जड़ होता है. जड़ मजबूत न हो, तो हल्के से हवा के झोंके से पेड़ गिर जाता है. हमारी सरकार ने राज्य से गरीबी को धक्का मारकर बाहर निकालने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया है. आज अधिकारी पंचायतों में, गांवों में जाकर लोगों की समस्या को हल कर रहे हैं. 20 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ. पदाधिकारियों का प्रमोशन हो रहा है. लगातार नियुक्तियां हो रही हैं. 20 सालों में जेपीएससी में क्या-क्या खेल हुए सबने देखा है. आज हमने 1000 बच्चों को नियुक्ति पत्र दिया है जेपीएससी के माध्यम से. इसके पहले 250 बच्चों को नियुक्ति पत्र दिया था. आपको आश्चर्य होगा कि 250 में से 30-32 बच्चे बीपीएल परिवार से थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Foundation Day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम ने 22.85 लाख लोगों के बीच 2,006 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया. राज्य के सभी जिलों में एलइडी स्क्रीन पर मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण किया जा रहा है. कार्यक्रम पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >