Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन, 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. राज्य के अधिकांश जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि कल से राज्य में भीषण बारिश की आशंका जतायी गयी है.

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. राज्य के अधिकांश जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि कल से राज्य में भीषण बारिश की आशंका जतायी गयी है. अगल दो दिनों की भारी बारिश के बाद भी राज्य में 15 सितंबर तक हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. राज्य में भारी बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन है.

साइक्लोनिक सरकुलेशन से बना निम्न दबाव

राज्य के कई हिस्सों में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण हो रहा है. इससे निम्न दबाव बना है. इसी वजह से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इसका असर कल से झारखंड में दिखने लगेगा. 11 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी (कोल्हान और संताल) तथा उत्तर-पूर्वी (कोयलांचल) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसी दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

Also Read: झामुमो की चुनौती: खनन लीज मामले में विधायक बसंत सोरेन का मंतव्य भी निर्वाचन आयोग ने भेजा राजभवन

12 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी

12 सितंबर को राज्य के उत्तरी (उत्तरी छोटनागपुर) व मध्य (राजधानी और आसपास के जिलों) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 12 सितंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया गया है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 और 15 सितंबर को करीब-करीब पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >