पूर्व में हुईं चोरी मामले में ज्वेलर्स सहित आधा दर्जन हिरासत में
नामकुम, राजेश वर्मा. पुलिस ने थाना क्षेत्र में पूर्व में हुएं घर में चोरी मामले में ज्वेलर्स सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विराटनगर मल्हार कोचा में 3-4 दिन पहले घर से गहने एवं अन्य सामान की चोरी हुई थी जिसकी भुक्तभोगी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में मौलाना आजाद कालोनी, सदर थाना क्षेत्र से पांच लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, पकड़े गये लोगों की निशानदेही पर चोरी के गहने खरीदने वालें सोनार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ा है. सोनार के पास से कई गहने भी जब्त किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है कि गहने चोरी की हैं या नहीं. पकड़े गए लोगों का बड़ा गिरोह हो सकता है. मामले में रविवार को पुलिस खुलासा कर सकती हैं.