राजद प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण रांची पहुंचे जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश राजद कार्यालय रांची में आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुवार को शामिल होंगे. रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, कमलेश यादव, अंजल किशोर सिंह, अरुण देव, प्रशांत किशोर, इरफान अंसारी, विशु विशाल, बिनोद यादव, शहनाज खातून सहित अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.