Jharkhand Breaking: धनबाद के बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: धनबाद में हाइवा की चपेट में आने से BCCL कर्मी घायल हो गया है. वहीं, राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
4:32 AM. 12 Nov 22 11:02 PM. 11 Nov

धनबाद के बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

बरवाअड्डा : धनबाद जिला अंतर्गत बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित किसान चौक के समीप कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार अरगामो-नावाडीह (बोकारो) गांव निवासी गिरजा प्रसाद चौधरी एवं उनकी पत्नी रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान गिरजा प्रसाद चौधरी की मौत हो गयी. वहीं, पत्नी रूपा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, जोड़ाफाटक रेफर किया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

4:32 AM. 12 Nov 22 11:02 PM. 11 Nov

चाईबासा के जंगल में सुरक्षा बलों को टारगेट कर बिछाए 11 IED बम बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को टारगेट कर बिछाये गये 11 IED बम को बरामद किया है. इन बमों को बरामद कर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. इधर, बरामद सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है.

4:32 AM. 12 Nov 22 11:02 PM. 11 Nov

पूर्व विधायक आनंद महतो दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर

बलियापुर (धनबाद) : सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक आनंद महतो को एशियन जालान अस्पताल से रेफर कर दिया गया है. उनकी कुल्हे एवं पसली की हड्डी टूट गयी है. उनके परिजन उन्हें शुक्रवार की शाम दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले गये. वहां डॉ हड्डी रोग विशेषज्ञ जाजोरिया की देखरेख में उनका इलाज कराया जायेगा. इधर, जालान अस्पताल में दूसरे दिन शुक्रवार को भी आनंद महतो के स्वास्थ्य का हालचाल लेने लोगों का आना-जाना जारी रहा. सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी जालान अस्पताल पहुंचीं और हालचाल लिया. इसके अलावा प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, आजसू नेता हलधर महतो, जयराम सिंह यादव, तारकेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, राधेश्याम रजक, जगदीप अग्रवाल, पवन महतो, शीतल दत्ता आदि भी पहुंचे. मालूम हो कि गुरुवार को बलियापुर-सिंदरी मार्ग पर बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के पास एक स्कूटर को बचाने के क्रम में उनकी गाड़ी पलट गयी थी.

4:32 AM. 12 Nov 22 11:02 PM. 11 Nov

रांची से भटक कर धनबाद के बरवाअड्डा पहुंची एक बुजुर्ग महिला, पुलिस ने की मदद

बरवाअड्डा (धनबाद) : रांची से भटक कर एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार को धनबाद के बरवाअड्डा पहुंची. महिला रो रही थी. स्थानीय एक महिला की नजर उसपर पड़ी, तो उसे बरवाअड्डा थाना के हवाले कर दिया. उस महिला ने अपना नाम प्रितवंती सामद (65 वर्ष ) पति आइशन सामद बतायी. कहा कि वो पंदन टोली (आइडेगा) जिला सिमडेगा की रहनेवाली है. प्रितवंती ने बताया कि झरिया में उसकी बहन रहती है. दामाद झरिया थाना में पुलिसकर्मी हैं. उससे मिलने रांची से बस पकड़ कर झरिया आ रही थी, लेकिन बरवाअड्डा पहुंच गयी. बरवाअड्डा पुलिस ने झरिया थाना एवं पुलिस लाइन से संपर्क किया, लेकिन महिला के रिश्तेदार का पता नहीं चल सका. महिला बहन एवं दामाद का नाम एवं मोबाइल नंबर नहीं बता पायी. इसके बाद बरवाअड्डा थानेदार सुमन कुमार ने महिला द्वारा बताए गये पते पर वहां के मुखिया से संपर्क कर उक्त महिला को रांची भेजा. थानेदार ने महिला को आर्थिक मदद भी की. मौके पर एसआई अनीस कुमार आदि मौजूद थे.

4:32 AM. 12 Nov 22 11:02 PM. 11 Nov

सिमडेगा के बोलबा में चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : बोलबा थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक अक्टूबर की रात को बोलबा निवासी सूरज कुमार साहू के दुकान के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई थी. बोलबा थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में दो लोग शामिल थे. इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, वहीं दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापामारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी मनीष कुमार के अलावे पुअनि अभय मिंज, सअनि हरेंद्र प्रसाद, आरक्षी फिबिन कुल्लू, शंभू रजवार, सुशील तिर्की एवं विनोद कुजुर शामिल है.

4:32 AM. 12 Nov 22 11:02 PM. 11 Nov

रांची के रातु में नाबालिग के अपहरण मामले में यूपी से एक युवक गिरफ्तार

रांची : रातु थाना क्षेत्र से नाबालिक के अपहरण करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: धनबाद में हाइवा की चपेट में आने से BCCL कर्मी घायल हो गया है. वहीं, राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >