JAC Board Result 2025: 10वीं बोर्ड परीक्षा में अति पिछड़ा वर्ग के सबसे अधिक 95.36% बच्चे हुए पास

JAC Board Result 2025: अनुसूचित जनजाति (एसटी) यानी आदिवासी बच्चों की बात करें, तो उनका भी प्रतिशत 90 के करीब है. इस बार 60,534 आदिवासी बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा दी, इसमें से 54,386 (89.84) प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. पिछड़े वर्ग (बीसी) के बच्चों का पास प्रतिशत इस बार 93.92 प्रतिशत रहा. इस वर्ग के 60,853 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इसमें 57,158 बच्चे पास हुए. इस तरह देखें, तो परीक्षा पास करने वालों में सबसे कम बच्चे आदिवासी समाज के हैं.

JAC Board Result 2025| रांची, सुनील झा : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट आ गये हैं. इस बार अति पिछड़ा वर्ग (Most Backward Class) के सबसे ज्यादा पास हुए हैं. संख्या के मामले में नहीं, प्रतिशत के हिसाब से. इस बार कुल 4,31,488 छात्र-छात्राओं ने झारखंड बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. इसमें 91.71 प्रतिशत यानी 3,95,755 बच्चे पास हुए हैं. अगर अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों के पास प्रतिशत की बात करें, तो यह 95.36 प्रतिशत है, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ सामान्य वर्ग के बच्चों के पास प्रतिशत से भी अधिक है.

सामान्य वर्ग के 91.27 प्रतिशत बच्चे हुए पास

सामान्य वर्ष के 2.67,206 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 91.27 प्रतिशत (2,43,880) बच्चे पास हुए हैं. अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 17,592 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 16,200 यानी 92.08 प्रतिशत परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में सफल हुए हैं.

पास होने वालों में सबसे कम आदिवासी विद्यार्थी

अनुसूचित जनजाति (एसटी) यानी आदिवासी बच्चों की बात करें, तो उनका भी प्रतिशत 90 के करीब है. इस बार 60,534 आदिवासी बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा दी, इसमें से 54,386 (89.84) प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. पिछड़े वर्ग (बीसी) के बच्चों का पास प्रतिशत इस बार 93.92 प्रतिशत रहा. इस वर्ग के 60,853 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इसमें 57,158 बच्चे पास हुए. इस तरह देखें, तो परीक्षा पास करने वालों में सबसे कम बच्चे आदिवासी समाज के हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किस वर्ग के कितने बच्चे हुए पास

कैटेगरी या वर्गपरीक्षार्थियों की संख्यापास छात्रों की संख्यापास प्रतिशत
सामान्य2,67,2062,43,88091.27
अनुसूचित जाति17,59216,20092.08
अनुसूचित जनजाति60,53454,38689.84
पिछड़ा वर्ग60,85357,15893.92
अति पिछड़ा वर्ग25,30324,13195.36
कुल4,31,4883,95,75591.71
स्रोत : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC Board)

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Board 10th Topper 2025: हजारीबाग की बेटी ने गाड़ा झंडा, गीतांजलि को मिले 98.6 प्रतिशत मार्क्स

Jharkhand Board 10th Topper 2025: झारखंड का ‘टाॅपर्स फैक्ट्री’ स्कूल, इस वर्ष भी निकली स्टेट टाॅपर छात्रा

JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजली ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी टाॅपर लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >