डीएवी बचरा में अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में शनिवार को अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

खलारी. डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में शनिवार को अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों से बीज अंकुरण की गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे गये. वहीं, छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. बीज अंकुरण गतिविधियों से संबंधित प्रश्नोत्तरी में विवेकानंद हाउस पांचवीं की छात्रा आर्या जया मेहता प्रथम स्थान पर रही. दयानंद हाउस की तृतीय कक्षा की छात्रा आशी सिंह द्वितीय व हंसराज हाउस की अनी सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में हंसराज हाउस प्रथम, श्रद्धानंद हाउस द्वितीय व विवेकानंद हाउस तृतीय स्थान पर रहे. शिक्षक एसके पांडेय, ए मिश्रा व अनीता सोनी निर्णायक की भूमिका में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >