झारखंड: हिंदपीढ़ी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, यहीं से मिले हैं कोरोना के दो पॉजिटिव केस

रांची : हिंदपीढ़ी में दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद वहां लॉकडाउन में सख्ती कर दी गयी है. लॉकडाउन पूरी तरह से कफर्यू जैसा हो गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी तो सुरक्षा में लगे हैं, साथ ही पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. वहीं 40 वोलेंटियर पुलिस की […]

रांची : हिंदपीढ़ी में दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद वहां लॉकडाउन में सख्ती कर दी गयी है. लॉकडाउन पूरी तरह से कफर्यू जैसा हो गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी तो सुरक्षा में लगे हैं, साथ ही पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. वहीं 40 वोलेंटियर पुलिस की सहायता कर रहे हैं. इन वोलेंटियर्स के कारण पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. ये वोलेंटियर्स हिंदपीढ़ी वासियों के हर सेवा कर रहे थे.15 इंट्री प्वाइंट पूरी तरह से सीलगौरतलब है कि दूसरी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को हिंदपीढ़ी को पूरी तरह सील कर दिया था. हिंदपीढ़ी का नाला रोड तो पूरी तरह सील है. वहां से किसी को बाहर निकलने या अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. नाला रोड के लोग भी घर में ही हैं.

कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि सभी गली के प्रवेश मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. इसके अलावा हरमू, पुरानी रांची, निजामनगर, खेत मुहल्ला, बड़ा तालाब, डेलामार्केट की ओर से हिंदपीढ़ी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है. हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है. इसी तरह उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन इस्लामिया की बगल वाली गली, मल्लाह टोली, एकरा मसजिद के बगल से, पीपी कंपाउंड सहित अन्य गलियों से हिंदपीढ़ी के इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. कोतवाली डीइएसपी के साथ सीआइडी डीएसपी मो निहाल, मो तौकिर आलम व जैप-वन डीएसपी नाजिर अख्तर तथा इंस्पेक्टर, दारोगा व प्रशिक्षु दारोगा सहित 100 पुलिस पदाधिकारी पूरे मुहल्ले की सुरक्षा में लगे हुए हैं.

हर सामान घर-घर पहुंचा रहे हैं वोलेंटियर्सपूरे हिंदपीढ़ी में 40 वोलेंटियर्स पुलिस की सहायता कर रहे हैं. वे लोग देवदूत की तरह लोगों की सेवा में लगे हुए हैं. दूध, पानी , फल व दवा सहित अन्य जरूरी सामान वोलेंटियर्स घर-घर पहुंचा रहे हैं. कई बड़े-बुजुर्ग उन्हें दुआ दे रहे थे. वोलेंटियर्स उनके घर के एक सदस्य की भूमिका में उन्हें नजर आ रहे थे. वोलेंटियर्स के कारण पुलिस को लॉकडाउन सफल बनाने में मदद मिली. डीएसपी ने बताया कि वोलेंटियर्स ने हर जरूरत को पूरा कर दिया. इस वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने की जरूरत ही नहीं पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >