काम करने लगा मंईयां सम्मान का पोर्टल, महिलाओं के खाते में फिर आएंगे 2500 रुपए, जानें कब

Hemant Soren Gift: झारखंड की 59 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल फिर से काम करने लगा है. यहां जान लीजिए कि 2500 रुपए की अगली किस्त हेमंत सोरेन आपके बैंक अकाउंट में कब ट्रांसफर करेंगे.

Hemant Soren Gift: झारखंड की मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी. मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए इसी सप्ताह लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल फिर से काम करने लगा है. योजना की राशि आवेदन के अंतिम सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर दी जायेगी. आवेदन के सत्यापन का कार्य जिला स्तर पर किया जा रहा है. महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए की किस्त ट्रांसफर करने से पहले जितने आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी, उन सभी लाभुकों को इस माह राशि दे दी जायेगी. वैसे लाभुक, जिन्हें पहले मंईयां सम्मान के पैसे मिले थे, लेकिन सत्यापन के दौरान उनके द्वारा गलत जानकारी देकर राशि लेने की बात सामने आयी है, उन्हें अब राशि नहीं मिलेगी.

58 लाख से अधिक आवेदन को किया गया सत्यापित

सत्यापन के बाद ऐसे लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. राज्य भर में कुल 67,84,154 आवेदन जमा हुए हैं. इनमें से 58,09,779 के आवेदन सत्यापित हो गये हैं. लाभुकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. ऐसे में लाभुकों की संख्या 59 लाख से अधिक हो जाने की संभावना है. राशि ट्रांसफर करने को लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिलों को निर्देश भी भेज दिया जायेगा.

मंईयां सम्मान में हर महीने सरकार दे रही 2500 रुपए

मंईयां सम्मान योजना के तहत चयनित महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये दिये जाते हैं. इस योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में की गयी थी. तब मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए प्रति माह थी. इसे बढ़ाकर अब 2500 रुपये कर दिया गया है. इसी महीने महिलाओं के अकाउंट में पहली बार मंईयां सम्मान के 2500 रुपए दिए गए थे. अब जनवरी की किस्त भी उनके अकाउंट में भेजने की तैयारी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लाभुकों की संख्या 59 लाख से अधिक होने का अनुमान

जनवरी में लाभुकों की संख्या 59 लाख से अधिक रहने का अनुमान है. ग्रामीण क्षेत्रों में मंईयां सम्मान योजना का आवेदन संबंधित प्रखंड कार्यालयों में और शहरी क्षेत्र में अंचल कार्यालय में जमा लिया जा रहा है. योजना के आवेदनों के सत्यापन के क्रम में गड़बड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे लाभुकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा ही है. जिलों से कहा गया है कि समाज कल्याण निदेशालय को भी इसकी जानकारी दी जाए.

मंईयां सम्मान योजना की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंईयां सम्मान में गड़बड़ी पर जिलों से अब तक नहीं मिली रिपोर्ट

झारखंड के सभी 24 जिलों को योजना के अपात्र लाभुकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया था. जिला स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है. जिलों को इस संबंध में विभाग को भी रिपोर्ट देने को कहा गया था. जिलों ने अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी है. जिलों से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द रिपोर्ट दें.

इसे भी पढ़ें

20 जनवरी 2025 को 14 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

13 जिलों में बदल गए पेट्रोल के भाव, जानें आज आपके यहां कितने में मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल

Aaj Ka Mausam: झारखंड में घट रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, आज कैसा रहेगा मौसम

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >