रांची. तीन दिवसीय गोंदवाना क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को शुरू हुआ. संस्थान परिसर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने किया. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक मैच में एक महिला खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेलेंगी और एक ओवर महिलाओं को समर्पित होगा, जहां महिला खिलाड़ी विशेष रूप से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करेंगी. इस अवसर पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्ष रूपाली गुप्ता, वरीय सलाहकार (माइनिंग) एके राणा, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
