Ranchi News : गोल्ड की महंगाई, कैसे बजे शहनाई

अपना सोना लखटकिया बन चुका है.लगातार उठती कीमत से आम जन भी खामोश हो गये हैं.

रांची. अपना सोना लखटकिया बन चुका है.लगातार उठती कीमत से आम जन भी खामोश हो गये हैं. उनकी निगाहें सोने के बढ़ते भाव पर टिकी है. सबसे ज्यादा प्रभावित ऐसे परिवार और लोग हुए हैं, जिनके घरों में शहनाई गूंजनेवाली थी. सोने की बढ़ी कीमत ने शादी का बजट ही बिगाड़ दिया है. सोना आम आदमी के बजट से बाहर जाता दिख रहा है. 22 अप्रैल, 2025 को 24 कैरेट सोना 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं एक साल पहले 22 अप्रैल, 2024 को 24 कैरेट सोना 75,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. एक साल में कुल 25,780 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हो गयी है.

चार साल में लगभग दोगुनी हुई कीमत

सोने की कीमत की रफ्तार यह है कि चार साल में 24 कैरेट सोना की कीमत बढ़ कर दोगुनी हो गयी है. वर्तमान में इसकी कीमत 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि, 19 अप्रैल, 21 को 24 कैरेट सोना 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इसी प्रकार, 22 कैरेट सोना इस अवधि के दौरान 46,900 से बढ़ कर 90,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिलेगी

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आनेवाले दिनों में और तेजी देखने को मिलेगी. डॉलर में कमजोरी के कारण कीमतों में अस्थायी उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन लंबे समय से सोना अब भी मजबूत निवेश विकल्प बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >