समस्या समाधान के लिए कमेटी का गठन

नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर व चहारदीवारी निर्माण में आयी समस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को बैठक हुई.

ओरमांझी.

लाल बहादुर शास्त्री क्लब दड़दाग के तत्वावधान में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर व चहारदीवारी निर्माण में आयी समस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को बैठक हुई. जिसमें प्रखंडस्तरीय सभी ग्रावों से आये पूजा समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में सर्वसहमति से 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. कमेटी को एक सप्ताह के अंदर जांच कर उचित समाधान करने की जिम्मेदारी दी गयी. प्रथम पक्ष राज कुमार वर्मा व द्वितीय पक्ष मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रवि रंजन साहू ने बैठक में कहा कि कमेटी जो भी निर्णय लेगा, उसे सर्वमान्य समझा जायेगा. मौके पर मंदिर निर्माण समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जयगोबिंद साहू, चकला के मुखिया शिवनाथ मुंडा, ओरमांझी मुखिया दीपक बड़ाइक, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ मुंडा, मानकी राजेंद्र साही, रंधीर चौधरी, लक्ष्मण साहू, विनोद सिंह, गंगा विष्णु महतो, भोला साहू व महिला-पुरुष उपस्थित थे.

प्रखंडस्तरीय ग्रामीणों की हुई बैठक

ओरमांझी-1, बैठक में बोलते पूर्व सांसद रामटहल चौधरी.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >