एक औरत की लड़ाई ने महिलाओं के लिए खोले स्वतंत्रता के द्वार, झारखंड लिटरेरी मीट में बोलीं सुजाता

Tata Steel Jharkhand Literary Meet: सुजाता ने कहा कि राजस्थान की भंवरी देवी एक ऐसी महिला थी, जिसने अपने गांव के दबंगोें के खिलाफ आवाज उठायी और देश को विशाखा गाईडलाईन मिली. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका भंवरी देवी से गांव के दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था.

Tata Steel Jharkhand Literary Meet: आज हर महिला संघर्ष कर रही है. चाहे वह घर हो या बाहर. उसे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कई बार लोग यह सोचते हैं कि हम सब कुछ कर देंगे, क्योंकि हम समर्थ हैं. हमारे पास तमाम संसाधन हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है. एक औरत की लड़ाई कई बार सभी महिलाओं के लिए रास्ते खोल देती है.

झारखंड लिटरेरी मीट में ‘दुनिया में औरत’ पर चर्चा

ये बातें ‘दुनिया में औरत’ की लेखक सुजाता ने ये बातें रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में कहीं. वह ऑड्रे हाउस में आयोजित टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट में अलका सरावगी, शारदा उग्र और प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार विनय भूषण के साथ नारीवादी लेखन पर चर्चा कर रहीं थीं.

Also Read: आदिवासियों को हम क्या सिखायेंगे, हमें उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए, रांची में बोले जावेद अख्तर
भंवरी देवी का दबंगों ने किया था सामूहिक बलात्कार

सुजाता ने कहा कि राजस्थान की भंवरी देवी एक ऐसी महिला थी, जिसने अपने गांव के दबंगोें के खिलाफ आवाज उठायी और देश को विशाखा गाईडलाईन मिली. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका भंवरी देवी से गांव के दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. भंवरी देवी कोर्ट गयी, लेकिन आरोपियों को सजा नहीं मिली.

भंवरी देवी की वजह से महिलाओं को मिला ‘विशाखा’ का सुरक्षा चक्र

इस भंवरी देवी के मामले को एक एनजीओ ‘विशाखा’ ने उठाया. आखिरकार विशाखा गाईडलाइन बनी. इसने कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी दी. हालांकि यह और बात है कि कार्यस्थलों पर ऐसे मामलों को दबाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को बहुत ऊंचा दर्जा देने की बात तो की जाती है, लेकिन उसे अधिकार नहीं मिलता.

Also Read: Jharkhand Literary Meet 2022: रजत कपूर बोले- OTT पर ऐसा कोई कंटेट नहीं जिसे देखकर ‘वाह’ कहा जाये
सत्ता के खिलाफ है मेरा संघर्ष: सुजाता

उन्होंने कहा कि स्त्रीवादी संघर्ष पर आधारित उनकी जो किताब है, वह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है. किसी एक महिला की लड़ाई नहीं है. अपने वजूद को हासिल करने की लड़ाई है. यह दुनिया की सभी महिलाओं की लड़ाई है. उनका संघर्ष सत्ता के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नारीवाद के बारे में पढ़ा, तो पता चला कि दुनिया भर की महिलाएं एक-दूसरे से कितनी जुड़ी हुईं हैं. यह सभी महिलाओं का साझा संघर्ष है.

अलका सरावगी ने की समरस समाज की बात

कोलकाता की अलका सरावगी ने समरस समाज की बात की. उन्होंने कहा कि समाज में स्त्री का दोयम दर्जा है. यह सत्य है. दैनिक जीवन में हम उससे लड़ रहे हैं और उसका प्रतिकार कर रहे हैं. साहित्य में हम वही बातें करते हैं, जो हमारे जीवन के करीब होती हैं. उन्होंने कहा कि साहित्य में फमिनिज्म सूक्ष्म रूप से आ सकता है.

Also Read: फिल्म ‘शोले’ में कभी था ही नहीं सांभा का रोल… इस वजह से जोड़ा गया किरदार, जावेद अख्तर ने बताई वजह
नारीवादी लेखन का अर्थ महिलाओं को पीड़ित दिखाना नहीं

‘कलीकथा वाया बायपास’ और ‘कुलभूषण का नाम दर्ज कीजिए’ जैसे उपन्यास की रचनाकार अलका सरावगी ने चर्चा के दौरान कहा कि एक ऐसी भी कहानी हो सकती है, जिसमें गांव की हर औरत एक फेमिनिस्ट है. हर औरत विद्रोहिणी है. हम ऐसे एक गांव की कल्पना कर सकते हैं, जिसमें हर औरत शोषित है और हर औरत विद्रोहिणी है. उन्होंने कहा कि नारीवादी लेखन का अर्थ यह नहीं है कि औरत को पीड़ित ही दिखाया जाये.

महिलाओं से ज्यादा संवेदनशील होते हैं कई पुरुष

अलका सरावगी ने कहा कि महिलाएं संवेदनशील होती हैं. लेकिन, जरूरी नहीं कि हर बार महिला ही पीड़ित हो. कई बार पुरुष भी खुद को पीड़ित बता सकते हैं. उन्होंने समरस समाज की बात कही. उन्होंने कहा कि वह कई पुरुषों को जानते हैं, जो महिलाओं से ज्यादा संवेदनशील होते हैं. इसलिए हर बार महिलाओं को शोषित, पीड़ित बताना ही नारीवादी लेखन नहीं है.

Also Read: प्रभात खबर से बातचीत में जावेद अख्तर क्यों बोले- हिंदी और उर्दू से कटेंगे, तो दोनों भाषाओं का नुकसान होगा
खेल पत्रकार शारदा उग्रा ने बतायी अपने संघर्ष की कहानी

इस सेशन में खेल पत्रकार शारदा उग्रा ने भी अपने अनुभव शेयर किये. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने खेल पत्रकारिता में कदम रखा, तो प्रेस बॉक्स में उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया गया. खिलाड़ी हों या खेल प्रशासक किसी से उन्हें मदद नहीं मिली. कई बार मुझे इस बात की चिंता होती थी कि मैं कैसे आगे काम कर पाऊंगी. उन्होंने कहा कि फील्ड में उन्हें परेशानी तो होती थी, लेकिन ऑफिस में आकर उन्हें काफी सुकून मिलता था.

महिला पत्रकारों को देखकर शारदा उग्रा का बढ़ा साहस

शारदा ने बताया कि जिस दफ्तर में वह नौकरी करती थीं, वहां चीफ सब-एडीटर महिला थी. क्राइम रिपोर्टर महिला थी. सिटी रिपोर्टर भी महिला थी. वहां आकर मुझे बल मिलता था. मुझे निराशा होती थी, लेकिन मैं यह सोचती थी कि मुझे आगे बढ़ना है. इनके लिए नहीं, स्पोर्ट्स के लिए काम करना है. इस तरह मैं आगे बढ़ती गयी.

Also Read: Jharkhand Literary Meet : किताबों को कोई नष्ट नहीं कर सकता, यह हमेशा जीवित रहेंगी : मार्क टली
अल्पसंख्यक क्रिकेट के रिसर्च प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहीं उग्रा

उन्होंने कहा कि न्यूजरूम के पुरुष पत्रकारों ने 20 साल तक उनसे कभी कोई संवाद नहीं किया. हेलो तक नहीं बोला. आखिरकार उनका भी रवैया बदला. मैं भी पुरानी बातें भूल गयी. अब सब कुछ सामान्य है. खेल पत्रकारिता करते हुए 30 साल बीत गये. इस वक्त शारदा ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में अल्पसंख्यक क्रिकेट के रिसर्च प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >