राहे: सर्च अभियान के दौरान मिला विस्फोटक, पुलिस की छानबीन

छह पीस डेटोनेटर व सेफ्टी फ्यूज समेत विस्फोटक बरामद

रांची. एसएसबी 26वीं बटालियन और राहे पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए इडीसेरेंग और कोकरोडीह के बीच विस्फोटक बरामद कर उसे उसकी जांच शुरू कर दी. बताया जाता है कि बटालियन के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देशानुसार बटालियन ए कंपनी सताकी के जवान और राहे पुलिस की ओर से क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नजर एक पीले रंग की थैली पर पड़ी. आशंका होने पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया. उसके बाद थैली की सावधानी पूर्वक जांच की. जांच के दौरान थैली में छह पीस डेटोनेटर, विस्फोटक पदार्थ, करीब 10 मीटर सेफ्टी फ्यूज तार बरामद किये गये. विस्फोटक मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी. इसे लेकर राहे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियान में कमांडर शशि कुमार, सहायक उपनिरीक्षक दीपक सिंह, के विमल सिंह, राहे थाना के उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार टुडू समेत अन्य जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >