34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन शोक संदेश के समय भाजपा का हंगामा, स्पीकर बोले- यह तरीका ठीक नहीं

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को भाजपा ने सदन में हंगामा किया. CM हेमंत सोरेन द्वारा शोक संदेश पढ़ने के दौरान हो-हंगामा किया गया. इस पर स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है.

Jharkhand Vidhansabha Monsoon Session 2021 (रांची) : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र 3 सितंबर यानी शुक्रवार से शुरू हो गयी. सत्र शुरू होते ही सदन में भाजपा का हंगामा शुरू हो गया. CM हेमंत सोरेन द्वारा शोक संदेश पढ़ने के दौरान भाजपा ने हंगामा किया. इस पर स्पीकर ने नाराजगी जतायी. इधर, बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश पर बोलने के लिए समय नहीं देने पर भाजपा विधायकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हो-हंगामा किया था.

शुक्रवार को शुरू हुए झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही सदन में हो-हंगामा हुआ. CM हेमंत सोरेन द्वारा शोक संदेश पढ़ने के दौरान भाजपा का हो-हंगामा करने पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने नाराजगी जाहिर की. स्पीकर श्री महतो ने कहा कि यह ठीक नहीं है. कहा कि हमलोग भी एक दिन गुजर जायेंगे. तब श्रद्धांजलि होगी. उस वक्त भी क्या ऐसा ही होगा. यह अच्छा तरीका नहीं है.

बता दें कि शुक्रवार (3 सितंबर, 2021) से शुरू हुए झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 9 सितंबर, 2021 तक चलेगा. इस दौरान पहले दिन राज्यपाल के अध्यादेशों की प्रमाणित प्रति सभा पटल पर रखी जानी है, वहीं शोक प्रकाश भी की जानी है.

Also Read: झारखंड में दिसंबर के पहले निकाय चुनाव की कोई संभावना नहीं, काम करती रहेंगी पंचायत समितियां, जानें पूरा डिटेल

इस मानसून सत्र के 5 कार्य दिवस होंगे. 4 और 5 सितंबर, 2021 को शनिवार और रविवार होने के कारण सदन में अवकाश रहेगा. वहीं, 6 सितंबर को वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. वर्तमान सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होंगे. अनुपूरक बजट पर एक दिन चर्चा होगी.

मानसून सत्र में सरकार संशोधन विधेयक भी रखेगी. आगामी 9 सितंबर को सत्र समाप्त होगा. इधर, सूचना के मुताबिक, 6 सितंबर, 2021 को झारखंड सरकार द्वितीय पाली में ज्वलंत विषय पर विशेष चर्चा करायेगी. वहीं, सत्र के दौरान जातीय जनगणना से संबंधित विशेष चर्चा हो सकती है.

Posted By : Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें