हॉकी के गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू

झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों में गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग में और अधिक दक्षता लाने के लिए हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के साथ मिल कर दोनों विधाओं के विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार से की.

रांची. झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों में गोलकीपिंग और ड्रैग फ्लिकिंग में और अधिक दक्षता लाने के लिए हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के साथ मिल कर दोनों विधाओं के विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार से की. मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में गोलकीपिंग विशेषज्ञ योगिता बाली और ड्रैग फ्लिकिंग गुरु जसप्रीत कौर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को टिप्स दे रही हैं. इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के विभिन्न जिला और खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर सहित आवासीय हॉकी सेंटर की 35 महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >