इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल से किन विकारों का शिकार हो रहे बच्चे और युवा, CIP-FLAIR करेगा रिसर्च

केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान और फोरम फॉर लर्निंग एंड एक्शन विद इन्नोवेशन एंड रिगर ने एमओयू किया. इसके तहत बच्चों एवं युवा वर्ग में इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग के कारण होने वाले विकार, लत एवं इससे संबंधित मानसिक समस्या पर सघनता से अध्ययन किया जायेगा.

इंटरनेट के अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से बच्चों और युवा वर्ग में कई तरह के विकार उत्पन्न हो रहे हैं. इंटरनेट की लत (Internet Addiction) की वजह से बच्चों के साथ-साथ युवाओं को भी कई तरह की मानसिक समस्याएं घेर रहीं हैं. इन समस्याओं पर अब गहन अध्ययन होगा. झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित प्रसिद्ध केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) ने फोरम फॉर लर्निंग एंड एक्शन विद इन्नोवेशन एंड रिगर (फ्लेयर) के साथ समझौता किया है.

इंटरनेट की वजह से उत्पन्न विकारों पर होगा अध्ययन

शनिवार (7 जनवरी 2023) को रांची स्थित केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान (CIP) और फोरम फॉर लर्निंग एंड एक्शन विद इन्नोवेशन एंड रिगर (Forum for Learning and Action with Innovation and Rigour – FLAIR) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. इसके तहत बच्चों एवं युवा वर्ग में इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग के कारण होने वाले विकार, लत एवं इससे संबंधित मानसिक समस्या पर सघनता से अध्ययन किया जायेगा.

झारखंड के स्कूल-कॉलेजों में काम करेगा FLAIR

एमओयू में वर्णित साझा कार्यक्रम के अनुसार, CIP के साथ मिलकर FLAIR झारखंड के स्कूलों एवं कॉलेजों में इंटरनेट सुरक्षा और इससे संबंधित मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर आउटरीच कर जागरूकता, काउंसलिंग, रेफरल इत्यादि पर विशेष रूप से काम किया जायेगा. सरकार के साथ मिलकर इससे संबंधित शोध पर भी काम किया जायेगा.

Also Read: CIP रांची में इन पदों लिए निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और कौन कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
इंटरनेट के सकारात्मक इस्तेमाल पर काम कर रहा FLAIR

FLAIR पूरे भारत में खासकर दिल्ली-एनसीआर एवं झारखंड में इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग तथा इससे जुड़ी सुरक्षा, एडिक्शन, कानूनी जागरूकता, तकनीकी सुरक्षा इत्यादि पर बच्चों एवं युवा वर्ग के बीच काम कर रहा है. केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान की ओर से निदेशक प्रो (डॉ) बासुदेब दास एवं FLAIR की ओर से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया.

कार्यक्रम में ये लोग भी थे मौजूद

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर साइकिएट्री डॉ सौरभ खानरा एवं डॉ निशांत गोयल तथा FLAIR के रीजनल डायरेक्टर नीरज सिन्हा, SHICAA की ओर से अमित कुमार (मैत्री मंच) एवं प्रमोद कुमार (जन सहभागी विकास केंद्र) उपस्थित थे. इस अवसर पर एम्स, नयी दिल्ली के डॉ यतनपाल सिंह बलहारा एवं निम्हांस, बेंगलुरु के डॉ मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >