देवेंद्रनाथ महतो का आमरण अनशन 8वें दिन जारी, 10.5 किलो वजन घटा

JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे देवेंद्रनाथ महतो का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा. उनका वजन 10.5 किलो कम हो गया है और ब्लड शुगर लेवल 53 तक पहुंच गया है, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया है. मंत्रियों ने वीडियो कॉल से उनका हाल जाना है.

jPSC Student protest: JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे देवेंद्रनाथ महतो का आमरण अनशन रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों के अनुसार, अनशन के दौरान उनका वजन 10.5 किलो कम हो गया है और ब्लड शुगर लेवल 53 तक पहुंच गया है. चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन महतो ने अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया.

मंत्रियों ने वीडियो कॉल से जाना हाल

आंदोलनकारियों के अनुसार, देर रात मेडिकल टीम के साथ सिटी एसपी, सदर एसडीओ, सदर सीओ और एडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए महतो को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया. हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया. महतो ने कहा कि वह अनशन नहीं तोड़ेंगे, चाहे उनका चादर कफन में ही क्यों न बदल जाए.

इधर, सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी और JPSC-JSSC न्याय मंच के छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता को आंदोलनकारियों ने सकारात्मक बताया. इसके बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्रनाथ महतो का हालचाल लिया और उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया.

10 अगस्त के विधानसभा घेराव की तैयारी

आंदोलनकारियों का दावा है कि JPSC-JSSC के मुद्दे पर चल रहा छात्र आंदोलन अब झारखंड से बाहर भी चर्चा में है और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर से छात्र और अभिभावक रांची पहुंच रहे हैं. अभिनेता पीयूष मिश्रा ने भी रविवार को आंदोलन स्थल पहुंचकर देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात की और अपना समर्थन जताया.

महतो ने सत्याग्रह के 16वें दिन और भूख हड़ताल के आठवें दिन झारखंड के छात्रों से 10 अगस्त को रांची पहुंचने और विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >