Ranchi News : जेएसएलपीएस की रैंकिंग में देवघर को पहला स्थान

झारखंड राज्य आजीविका मिशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की वार्षिक समीक्षा सह योजना बैठक बुधवार को हुई.

रांची. झारखंड राज्य आजीविका मिशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की वार्षिक समीक्षा सह योजना बैठक बुधवार को हुई. सीइओ कंचन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये. बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की जिला वार्षिक रैंकिंग में पहला स्थान देवघर, दूसरा खूंटी और तीसरा स्थान गिरिडीह को मिला है. समीक्षा बैठक के दौरान एसएमआइबी, वित्तीय समावेशन, नॉन-फार्म, सामाजिक विकास, डीडीयू-जीकेवाइ, आरसेटी, फ़ूड हेल्थ एंड वाश, पीवीटीजी-अल्ट्रा पुअर, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन, एमआइएस और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गयी.

2025-26 की कार्ययोजना पर भी हुई चर्चा

2025-26 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी. मौके पर मनरेगा कमिश्नर मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को संबोधित किया. साथ ही मनरेगा अंतर्गत अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य परिचालन पदाधिकारी, जेएसएलपीएस , डोमेन हेड्स, राज्य स्तरीय अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला प्रबंधक आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >