Ranchi News : छह आरोपियों की जमानत पर फैसला नौ को

सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामला

रांची. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अधीन संचालित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की ओर से रांची की सीआइडी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी है. इसमें से छह आरोपियों की जमानत याचिका पर सीआइडी कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट अपना आदेश नौ मई को सुनायेगी. जमानत की गुहार लगाते हुए कविराज, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, निवास कुमार राय और अभिलाष कुमार ने याचिका दाखिल की है. सभी इंडियन रिजर्व बटालियन-8 के जवान हैं. अन्य दो आरोपियों में कुंदन कुमार और राम निवास राय शामिल हैं. सीआइडी ने इन्हें उक्त मामले में 25 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. गौरतलब है कि 21 सितंबर 2024 व 22 सितंबर 2024 को राज्य के सभी जिलों में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी थी. परीक्षा से पहले प्रतिभागियों को पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर एक गिरोह के सदस्यों ने रुपये जमा कराये थे, जिससे लोगों के बीच पेपर लीक होने की अफवाह फैल गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >